सारण लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पूर्व मुख्यमंत्री मांझी पर भड़कीं, कहा-माता-पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं

Updated:
विज्ञापन

डाॅ रोहिणी आचार्य की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर रोहिणी आचार्य ने कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने साफ कहा है कि उनके माता-पिता से बढ़कर उनके लिए कोई नहीं है और अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

Rohini Acharya Jitan Ram Manjhi Controversy : सारण लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री डॉ रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री एवं हम (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी की लालू और राबड़ी देवी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता से बढ़कर उनके लिए इस दुनिया में कोई नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोहिणी ने कहा कि राजद प्रदेश कार्यालय में स्व दशरथ मांझी की 11वीं पुण्यतिथि के दौरान तेजस्वी यादव ने संबोधन के क्रम में दशरथ मांझी की जगह गलती से दो बार जीतन राम मांझी का नाम ले लिया था. इसी को लेकर श्री मांझी ने लालू और राबड़ी पर टिप्पणी की.

राजद के पूर्व प्रवक्ता ने जारी किया बयान

राजद के पूर्व प्रवक्ता हरेलाल यादव के हवाले से जारी बयान में रोहिणी ने कहा कि यदि कोई उनके माता-पिता पर अभद्र या अमर्यादित टिप्पणी करेगा तो वह उसका उसी भाषा में जवाब देंगी. उन्होंने कहा कि मांझी ने ऐसे बयान को आधार बनाकर उनके माता-पिता पर अनावश्यक टिप्पणी की. जिससे उनका कोई सरोकार नहीं था. रोहिणी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी व्यक्ति के बचाव में नहीं हैं और गलत को गलत कहने के अपने रुख पर हमेशा कायम रहेंगी.

क्या है मामला

हाल में दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई. उन्होंने दशरथ मांझी की जगह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि देने की बात कही. इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ है. इस पर जवाब देते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, 'नशा शराब में होती तो नाचती बोतल. लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहें हैं.' आगे केंद्रीय मंत्री ने यह भी लिखा, 'अगर हालात नहीं सुधरें तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी और राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे. नशा कुछ भी करा सकता है.'

यह भी पढ़ें : तेजस्वी की जुबान फिसलने पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन