निगम क्षेत्र के बरहमपुर से दारोगा राय चौक के बीच कई जगह सड़क धंसा, रोज हो रही है दुर्घटनाएं

Updated at : 06 Jun 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
निगम क्षेत्र के बरहमपुर से दारोगा राय चौक के बीच कई जगह सड़क धंसा, रोज हो रही है दुर्घटनाएं

प्रमंडलीय मुख्यालय का दर्जा प्राप्त छपरा नगर निगम सुंदर और आकर्षक सड़कों के लिए तरस रहा है. सबसे बड़ी बात है कि निगम क्षेत्र का मुख्य सड़क एनएच 19 ही बदहाल है. जब भी इस सड़क की मरम्मत की बात होती है तो केवल खाना पूर्ति की जाती है और सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए का वारा न्यारा कर लिया जाता है.

विज्ञापन

संवाददाता, छपरा. प्रमंडलीय मुख्यालय का दर्जा प्राप्त छपरा नगर निगम सुंदर और आकर्षक सड़कों के लिए तरस रहा है. सबसे बड़ी बात है कि निगम क्षेत्र का मुख्य सड़क एनएच 19 ही बदहाल है. जब भी इस सड़क की मरम्मत की बात होती है तो केवल खाना पूर्ति की जाती है और सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए का वारा न्यारा कर लिया जाता है. पूरा लोकसभा चुनाव बीत गया लेकिन सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया. बरहमपुर से लेकर दरोगा राय चौक तक कई जगह सड़के धंस गई है. अब मानसून आने वाला है ऐसे में लोगों को डर व्याप्त हो गया है. कई दुर्घटनाएं हो रही है बरसात में गड्ढों का पता नहीं चलने से जानलेवा हादसे हो सकते हैं. अफसर बेखबर बने हुए हैं इस समस्या पर अफसर बेखबर बने हुए हैं. बरहमपुर से दरोगा राय के बीच पहले ही नेशनल हाईवे में वर्षा का पानी भरने की समस्या दूर नहीं की जा सकी है. इधर सड़क पर इतने सारे दरार हो जाने की वजह से लोगों का टेंशन और बढ़ गया है. विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. इससे आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. आये दिन सड़क पर पानी भरने के कारण दुर्घटना की आशंका रहती है. सुव्यवस्थित नाले नहीं बन पाये लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने नाली का ठीक ढंग से निर्माण नहीं कराया है. इसके कारण वर्षा होने पर सड़क के बीचों-बीच पानी भर जाएगी. एनएच के दोनों किनारे सुव्यवस्थित नाली नहीं है. अधिकारियों की लापरवाही के कारण आने वालेवर्षा के मौसम में आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पांच साल पहले सड़क दुरुस्त था और आवागमन करने वाले राहत महसूस करते थे. निर्माण एजेंसी ने चौपट की सड़क किसी को ये अंदाजा नहीं था कि विभिन्न निर्माण एजेंसी शहर की सड़कों का इतना बुरा हाल कर देंगे. लोगों को इस बात का अधिक डर है कि इस बार राष्ट्रीय उच्च पथ बारिश में कई और जगह से खराब हो जाएगा क्योंकि मरम्मत के नाम पर खेल किया गया है. वर्षा के मौसम में सड़क पर पानी भर जायेगा. सबसे ज्यादा परेशानी बरहमपुर और श्याम चौक के स्थानीय लोगों को हो रही है. बरहमपुर से लेकर दरोगा राय चौक तक 16 वार्ड हैं और लगभग 50 हजार की जनसंख्या है. सड़क के दोनों किनारे सैकड़ों दुकानें संचालित हो रही हैं. लोग रोजाना खरीदी करने आते हैं. एनएच के अधिकारियों ने सड़क किनारे नाली निर्माण में कोई रुचि नहीं दिखाई. और सड़क को भी ठीक ढंग से दुरुस्त नहीं किया. राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 19 का निर्माण कई साल से चल रहा है। कलेक्टरेट रोड तक काम पूरा हो गया है. एनएच के दोनों किनारे पानी भराव की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों ने एनएच के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन, नाली का निर्माण नहीं किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास हमेशा पानी लगा रहता है. इसी तरह राष्ट्रीय उच्च पथ कई जगह से बुरी तरह से खराब है रोज दुर्घटनाएं हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन