छपरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 90 दिन पुराने ट्रैफिक चालानों का होगा निबटारा

विज्ञापन

फोटो, जानकारी देते अधिकारी

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें 90 दिन या उससे अधिक समय से लंबित परिवहन और यातायात चालानों का समझौते के आधार पर निपटारा होगा. छह बेंचों के माध्यम से पुराने चालानों से राहत पाने का यह सुनहरा अवसर है.

विज्ञापन

National Lok Adalat: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसमें परिवहन एवं यातायात से संबंधित लंबित चालानों का समझौते के आधार पर निबटारा किया जायेगा. खास तौर पर 90 दिन या उससे अधिक समय से लंबित चालानों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह बेंचों के माध्यम से होगा मामलों का निबटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी लतीफुर रहमान अंसारी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में कुल छह बेंच बनाये जायेंगे. इनमें चार बेंच यातायात एवं ट्रैफिक से जुड़े मामलों के निबटारे के लिए होंगे, जबकि दो बेंच परिवहन विभाग से संबंधित मामलों का समाधान करेंगे.

चालान के मामलों में मिलेगा राहत का अवसर

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य वाहन मालिकों और चालान से संबंधित लोगों को सरल एवं त्वरित तरीके से मामलों का समाधान उपलब्ध कराना है. लोक अदालत के दौरान संबंधित विभागों की ओर से पात्र मामलों में चालान के निबटारे के लिए विशेष छूट का लाभ भी दिया जायेगा.

उन्होंने सारण जिले के वाहन मालिकों और लोगों से अपील की कि जिनके वाहन या यातायात से संबंधित पुराने चालान लंबित हैं, वे निर्धारित तिथि को राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का समाधान करायें. इससे लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ लंबित मामलों का भी निबटारा हो सकेगा.

जिला परिवहन कार्यालय परिसर में होगा आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय परिसर में किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी लतीफुर रहमान अंसारी, मोटर यान निरीक्षक संजय कुमार अश्क, एमवीआइ कृष्णा कुमार सहित परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद रहेंगे. अधिकारियों ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन