राजस्व कर्मचारियों ने नगर निगम चौक पर दिया धरना, अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नगर निगम चौक पर गुरुवार को राजस्व कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण धरना कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

छपरा. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नगर निगम चौक पर गुरुवार को राजस्व कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण धरना कार्यक्रम का आयोजन किया. यह धरना राज्य सरकार की कथित दमनकारी नीतियों और राजस्व विभाग द्वारा वर्ष 2025 में किये गये समझौते को लागू न करने के विरोध में किया गया. राजस्व कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं: ग्रेड पे 1900 लेवल-2 के स्थान पर ग्रेड पे 2800 लेवल-5 लागू करना, सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को उनके गृह जिले में पदस्थापन करना और सेवा सम्पुष्टि व पदोन्नति में हुई देरी को तुरंत पूरा करना. कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग में 10 वर्ष सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमावली 2010 के अनुसार प्रोन्नति नहीं दी जा रही है, जबकि कई कर्मचारियों ने 15 वर्ष से अधिक सेवा पूरी कर ली है. धरना कार्यक्रम में कर्मचारी संघ गोपगुट के जिला सचिव एवं राज्य उपाध्यक्ष सैयद मो नजमी की अध्यक्षता में अध्यक्ष चंदन चौधरी, सचिव विश्वजीत चौधरी, संयुक्त सचिव मुकुंद कुमार, उपाध्यक्ष रवि राय, उमेश कुमार, संघर्ष सचिव चंदन कुमार, प्रवेक्षक अनुष्का कुमारी, खुशबु कुमारी, कंचन कुमारी समेत जिले के समस्त राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे. धरना-प्रदर्शन के बाद सभी कर्मियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. कर्मचारियों ने कहा कि विभाग द्वारा उन्हें लैपटॉप के अलावा अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं, ऑनलाइन कार्य के लिए इंटरनेट सुविधा नहीं है और अतिरिक्त कार्यभार व लंबी ड्यूटी की वजह से स्वास्थ्य व पारिवारिक दायित्व प्रभावित हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अपील की कि लंबित मांगों को शीघ्र लागू किया जाए और कर्मचारियों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन