प्रभात खबर इंपैक्ट: प्रभुनाथ नगर में जलजमाव पर हरकत में आया प्रशासन; डीडीसी लक्ष्मण तिवारी ने लिया जायजा, नालों को अतिक्रमणमुक्त कर स्थायी निकासी के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते डीडीसी| Prabhat Khabar Network

छपरा के प्रभुनाथ नगर में जलजमाव की समस्या पर प्रभात खबर की रिपोर्ट के बाद डीडीसी ने लिया जायजा, नालों को अतिक्रमणमुक्त करने का दिया सख्त निर्देश.

विज्ञापन

Saran News: छपरा जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड अंतर्गत प्रभुनाथ नगर कॉलोनी में वर्षों से व्याप्त गंभीर जलजमाव की समस्या को पाठकों के लोकप्रिय समाचार पत्र 'प्रभात खबर' द्वारा 28 और 31 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है. खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को उप विकास आयुक्त (DDC) लक्ष्मण तिवारी (भा.प्र.से.) ने स्वयं प्रभुनाथ नगर कॉलोनी पहुंचकर जलजमाव की विकराल स्थिति का गहन स्थलीय निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नालों की उड़ाही और अतिक्रमणमुक्त कराने का सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने कॉलोनी के विभिन्न मोहल्लों, गलियों और मुख्य मार्गों पर जमा गंदे पानी के कारणों एवं जलनिकासी की वर्तमान व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया. उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर जलनिकासी में आ रही व्यावहारिक बाधाओं की जानकारी ली. डीडीसी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि:

  • नालों का चिह्नीकरण: कॉलोनी से पानी निकासी के लिए मुख्य और सहायक नालों को तत्काल चिह्नित किया जाए.
  • उड़ाही व जीर्णोद्धार: गाद से पटे सभी प्रमुख नालों की युद्धस्तर पर उड़ाही और आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराया जाए.
  • अतिक्रमण पर प्रहार: जिन नालों और जलप्रवाह के रास्तों पर अवैध अतिक्रमण या निर्माण किया गया है, उन्हें अविलंब अतिक्रमणमुक्त कराया जाए.

अधिकारियों को मिला समयबद्ध टास्क

जलजमाव से स्थायी निजात दिलाने के लिए डीडीसी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए समयबद्ध टास्क सौंपा. उन्होंने सहायक अभियंता (PHED सारण), प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO सदर) को आपसी समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना लागू करने का कड़ा निर्देश दिया.

तात्कालिक नहीं, स्थायी समाधान विकसित करने पर जोर: डीडीसी (कोट)

"प्रभुनाथ नगर में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए केवल तात्कालिक कदम नाकाफी हैं, इसके लिए एक मजबूत और स्थायी जलनिकासी तंत्र विकसित करना होगा. सभी चिह्नित नालों की समुचित सफाई, उड़ाही और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारी आपसी तालमेल से काम करें ताकि कॉलोनीवासियों को हमेशा के लिए इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके." लक्ष्मण तिवारी (IAS), उप विकास आयुक्त, सारण

स्थानीय लोगों ने जताई राहत, पक्की सड़क की भी मांग

उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर द्वारा लगातार आवाज उठाए जाने के बाद प्रशासन के पहुंचने से स्थानीय नागरिकों में उम्मीद जगी है. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की लगभग हर गली में जलजमाव बना हुआ है, इसलिए नालों की स्थायी व्यवस्था के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सड़कों का नव-निर्माण भी शीघ्र कराया जाना चाहिए.

 नोट: फोटो नंबर  31 सीएचपी 9,10,11 है कैप्सन होगा-निरीक्षण करते डीडीसी व अखबार में छपी खबर  | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण करते डीडीसी| Prabhat Khabar Network
 नोट: फोटो नंबर  31 सीएचपी 9,10,11 है कैप्सन होगा-निरीक्षण करते डीडीसी व अखबार में छपी खबर  | Prabhat Khabar Network
अखबार में छपी खबर | Prabhat Khabar Network

Also Read: JPU: स्नातक सत्र 2026-30 में स्पॉट एडमिशन लेने वाले छात्र आज से करेंगे क्लास, 75% उपस्थिति अनिवार्य; नहीं तो परीक्षा फॉर्म से होंगे वंचित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन