सारण में प्रधान सचिव पंकज कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र और WPU का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Author Md Yusuf|Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Parsa Anganwadi Inspection: सारण के परसा प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और डीडीसी लक्ष्मण तिवारी ने बनौता पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र और वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) का निरीक्षण कर पोषण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

Parsa Anganwadi Inspection: परसा प्रखंड के बनौता पंचायत अंतर्गत बनौता मुकुंद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-156 का मंगलवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और छपरा के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) लक्ष्मण तिवारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. यह निरीक्षण प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान किया गया.

विज्ञापन

बच्चों से मुलाकात कर जाना हालचाल

निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषण, शिक्षा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को बच्चों के बेहतर पोषण, नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी किया निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्र के बाद प्रधान सचिव और डीडीसी ने पंचायत में संचालित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) का निरीक्षण किया. इस दौरान कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई, संसाधनों के उपयोग और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया गया. अधिकारियों को WPU के बेहतर संचालन और स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

विकास योजनाओं की भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी अनुज कुमार, पर्यवेक्षक रवि कुमार, बनौता पंचायत के मुखिया संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. अधिकारियों ने प्रधान सचिव को पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति से भी अवगत कराया.

Also Read: बिहार में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया नेशनल हाइवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन