ePaper

महाकुंभ से लौट रही मां की दिल्ली भगदड़ में चली गई जान, तीन बच्चों पर टूट पड़ा दुख का पहाड़

Updated at : 16 Feb 2025 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
delhi stampede

भगदड़ के बाद का दृश्य और मृत पूनम देवी

Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के मृतकों में बिहार के सोनपुर की पूनम देवी भी हैं. वो कुंभ स्नान के बाद दिल्ली गई थी. जहां से लौटने के क्रम में वो भगदड़ का शिकार हो गईं.

विज्ञापन

Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बिहार के 9 लोग भी शामिल हैं. इनमें से एक बिहार के सारण जिले की पूनम देवी भी हैं, जिनकी इस हादसे में जान चली गई. पूनम देवी (पति- मेघनाथ साह) के तीन बच्चे हैं और वह सोनपुर के गंगाजल गांव मिर्जापुर की रहने वाली थीं. वह करीब एक सप्ताह पहले कुंभ स्नान के लिए गई थीं. वहां से वह दिल्ली गईं, जहां वह अपनी बेटी के घर रुकीं. वह शनिवार रात ट्रेन पकड़कर घर लौटने वाली थीं, लेकिन भीड़ के दबाव के कारण स्टेशन पर मची भगदड़ में कुचलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पूनम देवी के तीन बच्चे हैं और उनके पति मेघनाथ साह हलवाई का काम करते हैं. परिवार के सभी लोग पूनम देवी के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है.

गांव में पसरा मातम

रविवार सुबह जैसे ही पूनम देवी की मौत की खबर गांव में पहुंची, मातम पसर गया. उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बच्चों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया. लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें: ‘ऐसी भगदड़ में VIP मंत्री क्यों नहीं मरता?’ दिल्ली हादसे पर भड़के पप्पू यादव, केंद्र सरकार पर बोला हमला

हादसे में इन लोगों की भी गई जान

  1. अहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर बिहार उम्र 79 वर्ष
  2. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 41 वर्ष
  3. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार दिल्ली उम्र 50 वर्ष
  4. व्योम पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना दिल्ली उम्र 25 वर्ष
  5. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ निवासी सारण बिहार उम्र 40 वर्ष
  6. ललिता देवी पत्नी संतोष निवासी पराना बिहार उम्र 35 वर्ष
  7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 11 वर्ष
  8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 40 वर्ष
  9. विजय साह पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 15 वर्ष
  10. नीरज पुत्र इन्द्रजीत पासवान निवासी वैशाली बिहार उम्र 12 वर्ष
  11. शान्ति देवी पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 40 वर्ष
  12. राज कुमार की पुत्री पूजा कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 8 वर्ष
  13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी हरियाणा उम्र 34 वर्ष
  14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव उम्र 34 वर्ष
  15. ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 40 वर्ष
  16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर दिल्ली उम्र 7 वर्ष
  17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन दिल्ली उम्र 24 वर्ष
  18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 47 वर्ष

Also Read : JP Ganga path Extension Scheme: जेपी गंगा पथ का होगा विस्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे की दूरी होगी कम

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन