सारण: फकुली में 113 लाभार्थियों को मिला आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सेवा वाहन से गांवों में पहुंच रही सुविधा

Updated:
विज्ञापन

लाभार्थियों को कार्ड प्रदान करते धर्मेंद्र व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा के फकुली में आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 113 लाभार्थियों को कार्ड बांटे गए। सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयासों से नि:शुल्क कार्ड वितरण हुआ।

विज्ञापन

Saran News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत छपरा सदर प्रखंड के फकुली में 113 लाभार्थियों के बीच आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड का वितरण किया गया. कार्ड वितरण कार्यक्रम में सांसद राजीव प्रताप रूडी के सेवा वाहन से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने लाभार्थियों को कार्ड सौंपे.

विज्ञापन

सेवा वाहन से गांवों में पहुंच रही सुविधा

रिविलगंज प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर सेवा वाहन के माध्यम से गांव-गांव जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जाता है. रजिस्ट्रेशन के बाद सांसद कंट्रोल रूम के माध्यम से लाभार्थियों को सूचना दी जाती है. इसके बाद संबंधित क्षेत्र में शिविर लगाकर कार्ड का वितरण किया जाता है.

लाभार्थियों को कार्ड के साथ संबंधित अस्पतालों की सूची भी उपलब्ध करायी जाती है, ताकि उन्हें योजना के तहत इलाज की सुविधा लेने में परेशानी न हो.

अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने का प्रयास

सदर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रिंकू सिंह ने कहा कि सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान लगातार जारी है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ना और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना है.

वहीं गामा सिंह ने कहा कि रिविलगंज प्रखंड की सभी पंचायतों में अब तक दो-दो बार शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य कराया जा चुका है. गांवों में शिविर लगाने से लोगों को रजिस्ट्रेशन और कार्ड बनवाने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है.

लाभार्थियों ने जतायी खुशी

कार्ड वितरण कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला मंत्री आदित्य सिंह, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष गामा सिंह, डॉ. अवधेश सिंह और प्रियकांत कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे. आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जतायी और सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास की सराहना की.

कार्यकर्ताओं ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आगे भी गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जा सके.

लाभार्थियों को कार्ड प्रदान करते धर्मेंद्र व अन्य  | Prabhat Khabar Network
लाभार्थियों को कार्ड प्रदान करते धर्मेंद्र व अन्य | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन