सारण: परसा में 600 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को खदेड़कर पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

परसा पुलिस ने की कच्चा स्प्रिट जप्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran Liquor Smuggling: परसा थाना पुलिस ने सगुनी-फुलवरिया नहर के पास झाड़ियों से 600 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया. मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

विज्ञापन

Saran Liquor Smuggling: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद शराब तस्कर शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे स्प्रिट की तस्करी और भंडारण कर रहे हैं. इसी क्रम में परसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया है. वहीं, मौके से भाग रहे एक संदिग्ध तस्कर को पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

झाड़ियों में छिपाकर रखा था 600 लीटर कच्चा स्प्रिट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सगुनी-फुलवरिया नहर के समीप पूरे छपरा गांव के पास झाड़ियों में भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 20-20 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के 30 डिब्बे बरामद किए. इनमें कुल 600 लीटर कच्चा स्प्रिट रखा हुआ था. पुलिस ने बरामद स्प्रिट को जब्त कर लिया.

पुलिस को देखकर भागने लगा तस्कर, पीछा कर दबोचा

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति मौके से भागने लगा. पुलिस बल ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान परसा थाना क्षेत्र के पूरे छपरा गांव निवासी स्वर्गीय राम अयोध्या सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को उसे छपरा व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराबबंदी कानून को लेकर लगातार अभियान

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 600 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया है. इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है.

उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परसा थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन