छपरा में सुहागिनों ने रखा निर्जला तीज व्रत, शिव-पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना

Updated:
विज्ञापन

व्रत करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा में सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ हरितालिका तीज का पर्व मनाया. पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर महिलाओं ने श्रद्धा भक्ति से शिव-पार्वती की पूजा की.

विज्ञापन

Saran News : छपरा में सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ हरितालिका तीज का पर्व मनाया. शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. तीज व्रत को लेकर महिलाओं में दिनभर उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा.

विज्ञापन

पारंपरिक पोशाक में सज-धजकर महिलाओं ने की पूजा

तीज व्रत को लेकर सुहागिन महिलाएं पारंपरिक पोशाक में सज-धजकर मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं. महिलाओं ने शुभ योग में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की. इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाये और हरितालिका तीज व्रत की कथा का श्रवण किया.

कथा सुनकर महिलाओं ने किया दान-पुण्य

पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनी और दान-पुण्य किया. मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था. इसी मान्यता के कारण हर वर्ष इस तिथि पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करती हैं.

24 घंटे के निर्जला व्रत के बाद आज खुलेगा उपवास

महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा. व्रतियां मंगलवार को प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास तोड़ेंगी.

तीज को लेकर बाजारों में रही खूब चहल-पहल

तीज पर्व को लेकर बाजारों में भी काफी उत्साह रहा. फल मंडी में तीज की पूर्व संध्या से लेकर सोमवार दोपहर तक काफी चहल-पहल देखने को मिली. वहीं श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ रही.

तीज से पहले ही बिक गया नारियल पानी

दुकानदारों के अनुसार तीज की पूर्व संध्या पर नारियल पानी की खूब बिक्री हुई. रविवार दोपहर करीब तीन बजे तक कई दुकानों का लगभग पूरा स्टॉक बिक गया था. कुछ दुकानों पर नारियल पानी का सीमित स्टॉक ही बचा था. तीज पर्व को लेकर फल, पूजा सामग्री और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर देर तक खरीदारी का दौर चलता रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन