रिहाई के बाद भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू सम्मानित, सांसद सिग्रीवाल ने दी शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

प्रकाश रंजन निकु को सम्मानित करते सांसद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण एमपी-एमएलए कोर्ट से रिहाई के बाद महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू को उनके आवास पर सम्मानित किया. सांसद ने उन्हें पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और पूर्ण निष्ठा से दायित्व निभाने की उम्मीद जताई.

विज्ञापन

Janardan Singh Sigriwal: सारण एमपी-एमएलए न्यायालय में चल रहे विशेष विचारण वाद संख्या 3/25 में रिहाई के उपरांत महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने वरीय अधिवक्ता एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू को सम्मानित किया.

विज्ञापन

जलालपुर स्थित सांसद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सिग्रीवाल ने प्रकाश रंजन नीकू को अंगवस्त्र, डायरी, पेन एवं ब्रीफकेस प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान सांसद ने उन्हें पार्टी में मिली नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने की उम्मीद

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उम्मीद जतायी कि पार्टी की ओर से सौंपे गये दायित्व का प्रकाश रंजन नीकू पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

वहीं, प्रकाश रंजन नीकू ने सम्मान के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया.

भाजपा नेताओं ने दी बधाई

कार्यक्रम में भाजपा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी, सांसद के निजी सचिव पंकज सिंह, विजय सिंह, निलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, शांतनु कुमार, धनंजय कुमार यादव, विनोद सिंह, राजू सिंह, मिथलेश सिंह एवं अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

उपस्थित लोगों ने प्रकाश रंजन नीकू को भाजपा सारण का मुख्य प्रवक्ता बनाये जाने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन