छपरा में 15 सितंबर को विरोध मार्च, यूजीसी रोलबैक और आरक्षण सुधार की उठेगी मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक के बाद सहमति जताते नेता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सामान्य वर्ग के संगठन 15 सितंबर को दिल्ली में UGC रोलबैक और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस मार्च की रणनीति तय की गई है, जिसका उद्देश्य समान अवसर और पारदर्शी व्यवस्था की मांग उठाना है. युवाओं और छात्रों से शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने की अपील की गई है.

विज्ञापन

UGC Rollback: सामान्य वर्ग के विभिन्न सामाजिक संगठन आगामी 15 सितंबर को यूजीसी रोलबैक और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर विरोध मार्च निकालेंगे. इसका निर्णय रविवार को दहियावां टोला बाइपास रोड स्थित करणी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह के आवास पर सामान्य वर्ग एवं युवाओं की संयुक्त बैठक में लिया गया.

विज्ञापन

बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने बताया कि प्रस्तावित विरोध मार्च को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गयी है. मार्च 15 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कचहरी स्टेशन से निकाला जायेगा.

आरक्षण और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाने का दावा

आयोजकों के अनुसार, विरोध मार्च के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावित बदलावों और यूजीसी से संबंधित मुद्दों को लेकर सामान्य वर्ग की चिंताओं एवं आपत्तियों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखा जायेगा.

नेताओं ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी वर्ग या समुदाय के प्रति विरोध या वैमनस्य पैदा करना नहीं है. समान अवसर, पारदर्शी व्यवस्था और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण तथा उच्च शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर पुनर्विचार की मांग को मजबूती से उठाना इसका उद्देश्य है.

युवाओं और छात्रों से मार्च में शामिल होने की अपील

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामान्य वर्ग के युवाओं, छात्रों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में विरोध मार्च में शामिल होने की अपील की गयी. आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आयोजित किया जायेगा.

बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय कुमार सिंह, हरेराम शास्त्री, अजय सिंह, मणिकांत सिंह, राजा बाबू, राघवेंद्र सिंह, भवानी सिंह राणा, मनीष सिंह, सुजीत सिंह, नीरज सिन्हा, विक्की सिंह सोलंकी, सतीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, भोलू सिंह, रजनीश सिंह, पप्पू सिंह, अजीत सिंह रिंकू, सिद्धू, अनीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

बैठक के बाद सहमति जताते नेता | Prabhat Khabar Network
बैठक के बाद सहमति जताते नेता | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन