छपरा जंक्शन पर आरपीएफ की कार्रवाई, दो चोरी के मोबाइल के साथ शातिर गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में मोबाइल चोर.
Saran News : गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के तिलाड़ी गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा के पुत्र ऋषिकेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है.
Saran News : छपरा जंक्शन पर आरपीएफ और सीपीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार सुबह एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद बरामद किए गए. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है.
आपके शहर में
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के तिलाड़ी गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा के पुत्र ऋषिकेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है. कार्रवाई के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया.
आरपीएफ ने युवक को खदेड़कर पकड़ा
आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह स्टेशन पर गश्त और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध युवक भागता हुआ दिखाई दिया. जवानों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया.
मामले में कार्रवाई की जा रही
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में सो रहे यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किए थे और चोरी के बाद भागने का प्रयास कर रहा था. आरोपी के पास से चोरी के दोनों मोबाइल और चार हजार रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं. आरपीएफ ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जा रही है.
इसे भी पढ़ें. छपरा में मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, तेजस्वी के संदेश से कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए