छपरा में मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, तेजस्वी के संदेश से कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

स्थपना दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद राजद नेता व कार्यक्रर्ता.

RJD Foundation Day : वक्ताओं ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय और समानता के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

RJD Foundation Day : राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस रविवार को शहर के सिटी गार्डन में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया. समारोह में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा सामाजिक न्याय, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एमएलसी सुनील सिंह को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का विशेष संदेश सुनाया गया, जिसने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया. इस अवसर पर दूसरी बार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचित होने पर डॉ. सुनील सिंह को सम्मानित किया गया.

अपने संबोधन में डॉ. सुनील सिंह ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय और समानता के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

समस्याओं को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है राजद

विधायक एवं पूर्व मंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि राजद केवल विपक्ष की भूमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश नहीं होने का आह्वान करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक जनसमर्थन राजद को मिला था.

तरैया के पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चुनावी हार से कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर नहीं हुआ है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विकसित, समृद्ध, न्यायपूर्ण और रोजगारयुक्त बिहार के निर्माण के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे रहेंगे.

कार्यकर्ताओ से संगठित रहने का आह्नान किया

विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम ने कार्यकर्ताओं से अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठित रहने का आह्वान किया. वहीं विधायक डॉ. करिश्मा राय, पूर्व विधायक एवं सारण जिला प्रभारी मुकेश यादव, वरिष्ठ नेता सुमित्रा चौरसिया, कमलेश राय, अरुण दास, अजय राय, सागर नौशेरवां, नागेश्वर चौहान, सुधांशु रंजन और बिट्टू सिंह समेत कई नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया.

सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान व्यास अरुण अलबेला ने अपने गीतों से समां बांध दिया. कार्यक्रम में प्रो. दिनेश पाल, प्रो. अमित रंजन, चंद्रवती यादव, डॉ. अमित रंजन, हाजी अमजद खान, सीए अमित, अमर राय, संध्या राय, सीमा महतो, प्रदीप यादव, मुकेश कुमार उर्फ सोनू, शिक्षक प्रकोष्ठ के सुनील राय, प्रो. विजया वैजन्ती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष सुनील राय ने किया, जबकि मंच संचालन जिलानी मोबीन ने किया.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन