सारण के प्रतिष्ठित व्यवसायी महेश मिश्रा का निधन, 87 वर्ष की उम्र में रुद्रपुर में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक

Updated:
विज्ञापन

महेश मिश्रा की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के प्रतिष्ठित व्यवसायी महेश मिश्रा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से मशरक बाजार और आसपास शोक की लहर है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

Gopalganj News : मशरक स्टेशन रोड निवासी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी महेश मिश्रा का मंगलवार की सुबह उत्तराखंड के रुद्रपुर में निधन हो गया. वे 87 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर मिलते ही मशरक बाजार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. वे अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे.

विज्ञापन

व्यवसाय के क्षेत्र में बनायी अलग पहचान

महेश मिश्रा लंबे समय से व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय थे. कमला कोल्ड स्टोरेज, प्रभा कॉम्प्लेक्स और मार्केट कॉम्प्लेक्स के संचालन से जुड़े रहते हुए उन्होंने व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यवसाय के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता रहती थी.

उपचार के लिए दो माह पहले गये थे उत्तराखंड

परिजनों के अनुसार, महेश मिश्रा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. करीब दो माह पूर्व वे बेहतर उपचार के लिए अपने छोटे पुत्र विनय मिश्रा के पास उत्तराखंड गये थे. वहीं मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया.

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने जताया शोक

महेश मिश्रा के निधन पर विधायक केदारनाथ सिंह, सब्जी बाजार के मालिक मोहन ओझा, सेवानिवृत्त शिक्षक ललन सिंह, अशोक सिंह, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. रविशेखर प्रताप सिंह, डॉ. सचिन चौधरी, अजय कुमार सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया.

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

सरल व्यक्तित्व को लोगों ने किया याद

स्थानीय लोगों ने महेश मिश्रा के निधन को व्यवसायिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया. लोगों ने कहा कि उनका मिलनसार व्यवहार और सरल व्यक्तित्व लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन