सारण: मढ़ौरा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर SDM सैयद आदिल मोहसीन ने की बैठक, CO और थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सारण जिले में भूमि विवादों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई. प्रशिक्षु आईएएस सह अनुमंडल पदाधिकारी सैयद आदिल मोहसीन ने अंचलाधिकारी और थानाध्यक्षों को भूमि विवादों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन के लिए कड़े निर्देश दिए हैं. इस पहल से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Saran News: मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को भूमि विवादों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन को लेकर एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु आईएएस सह अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) सैयद आदिल मोहसीन ने की. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचलाधिकारी (CO) और थानाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसके साथ ही भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) धनंजय त्रिपाठी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) सविन्द्र कुमार दास भी विशेष रूप से मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक का मुख्य एजेंडा अनुमंडल क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करना, जमीनी रंजिश के कारण उत्पन्न होने वाले अपराधों पर रोक लगाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था.

पुलिस और अंचल प्रशासन आपसी समन्वय से करें त्वरित कार्रवाई

प्रशिक्षु आईएएस एवं एसडीएम सैयद आदिल मोहसीन ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे आपस में बेहतर तालमेल स्थापित कर भूमि विवाद के मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले अंचल स्तरीय जनता दरबार में दोनों पक्षों के साक्ष्यों की विधिवत समीक्षा की जाए. प्रशासनिक स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गंभीर मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रहे, ताकि किसी भी प्रकार की शांति भंग की स्थिति से बचा जा सके.

पदभार संभालते ही एसडीएम की ठोस पहल, आम जनता को मिलेगी राहत

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसडीएम द्वारा भूमि विवादों के समाधान के लिए की गई इस पहली बड़ी प्रशासनिक पहल को काफी सकारात्मक माना जा रहा है. बैठक में मौजूद अधिकारियों का मानना है कि पुलिस और राजस्व प्रशासन के बीच निरंतर संवाद व समन्वय से विवादों की रोकथाम होगी, जिससे आम जनता को अनावश्यक अदालती चक्करों और विवादों से बड़ी राहत मिलेगी.

Also Read: राखी बांधने वाली थी बहन, लेकिन भाई ने दी चिता को मुखाग्नि, रक्षाबंधन से पहले सर्पदंश ने छीन ली 23 साल की अंजलि


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन