प्रभात खबर इम्पैक्ट: खबर छपते ही हरकत में आया प्रशासन, मांझी में फूटी पेयजल पाइपलाइन की करायी गयी मरम्मत

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर में रविवार को छपी खबर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर पंचायत क्षेत्र में दूषित पेयजल संकट को लेकर प्रकाशित खबर का तत्काल असर हुआ है. प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए फूटी पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत करा दी है, जिससे स्थानीय लोगों को शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Saran News : नगर पंचायत क्षेत्र में दूषित पेयजल संकट को लेकर रविवार को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर का असर हुआ है. खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और पोस्ट ऑफिस के समीप फूटी पेयजल सप्लाई पाइपलाइन की मरम्मत करा दी गयी. पाइपलाइन की मरम्मत होने के बाद अब लोगों को दूषित पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

पाइपलाइन में लीकेज से दूषित हो रहा था पानी

मांझी-दरौली-गुठनी मुख्य पथ पर पोस्ट ऑफिस के समीप पुलिया के पास पीएचइडी की पेयजल सप्लाई पाइपलाइन फूट गयी थी. पाइपलाइन में लीकेज के कारण नाले का गंदा पानी सप्लाई लाइन में जा रहा था. इससे आसपास के इलाके में दूषित पानी की आपूर्ति होने की शिकायत सामने आयी थी.

आवेदन के बाद प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया मामला

पेयजल की समस्या को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद प्रभात खबर ने रविवार के अंक में दूषित पेयजल की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया.

खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया ने मामले को संज्ञान में लिया और पाइपलाइन की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. रविवार को कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा किया.

लोगों को अब शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद

पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जतायी है. लोगों का कहना है कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण लंबे समय से दूषित पानी की समस्या बनी हुई थी. अब मरम्मत के बाद सप्लाई का पानी साफ मिलने की उम्मीद है.

स्थानीय लोगों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराने के लिए प्रभात खबर के प्रयास की सराहना की. साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद द्वारा शिकायत दर्ज कराने को भी लोगों ने सकारात्मक पहल बताया.

नोट: फोटो नंबर 20 सीएचपी 14 है कैप्सन होगा-, मेंटेनेंस करते कर्मी  | Prabhat Khabar Network
नोट: फोटो नंबर 20 सीएचपी 14 है कैप्सन होगा-, मेंटेनेंस करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन