JPU PG Admission 2026: 26 अगस्त तक करें आवेदन, रिक्त सीटों पर जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
जय प्रकाश विश्वविद्यालय
JPU PG Admission 2026: जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के लिए रिक्त सीटों पर दाखिले का मौका दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय जल्द ही दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा.
JPU PG Admission 2026: जय प्रकाश विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग ने स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है. छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रो. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के पीजी विभागों और प्रमंडल के पीजी कॉलेजों में खाली सीटों पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी गयी है.
आपके शहर में
26 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
नये इच्छुक अभ्यर्थी रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी स्नातक स्तर की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के अनुसार संबंधित विषय का चयन करना होगा.
वेबसाइट पर उपलब्ध है रिक्त सीटों की सूची
महाविद्यालयवार और विषयवार रिक्त सीटों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गयी है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध रिक्त सीटों और निर्धारित पात्रता के आधार पर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 की दूसरी मेधा सूची जारी की जायेगी.
पहली मेरिट लिस्ट वाले छात्रों को भी मौका
पहली मेधा सूची में सीट आवंटित होने के बावजूद किसी कारण से नामांकन नहीं ले पाने वाले छात्र अपने यूजर आईडी से लॉगिन कर चयनित विभाग, कॉलेज और विषय के लिए दोबारा आवेदन कर सकेंगे.
वहीं, पहली मेधा सूची में आवंटित जिन छात्रों का आवेदन में त्रुटि के कारण 21 अगस्त तक नामांकन नहीं हो सका था, उन्हें आवेदन में सुधार के लिए 26 अगस्त तक विशेष अवसर दिया गया है. इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया गया है.
इसे भी पढ़ें:छात्रों से मिलने के बाद CM आवास पहुंचे चिराग पासवान, सम्राट चौधरी के सामने रखेंगे छात्रों की पूरी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए