जेपीयू में स्नातक में एडमिशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, पाठ्यक्रम में होगा बड़ा बदलाव, इस पर आधारित होगा सिलेबस

Updated:
विज्ञापन

जेपीयू में स्नातक सत्र 2026-30

Jai Prakash University: विश्वविद्यालय में सत्र 2023 से ही च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम यानी सीबीसीएस लागू किया जा चुका है. इस नई व्यवस्था के तहत छात्रों को सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार पढ़ाई करनी होगी.

विज्ञापन

Jai Prakash University: जेपीयू में स्नातक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय सीबीसीएस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. छात्र-छात्राएं 10 जून तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जारी लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश में भी कॉलेजों में एक्टिव है हेल्प डेस्क

नामांकन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क को एक्टिव मोड में रखा गया है. ग्रीष्मावकाश के बावजूद छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचकर नामांकन और सिलेबस से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझा रहे हैं. साथ ही जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी जा रही है.

सीबीसीएस सिस्टम में सेमेस्टर और क्रेडिट आधारित होगी पढ़ाई

विश्वविद्यालय में सत्र 2023 से ही च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम यानी सीबीसीएस लागू किया जा चुका है. इस नई व्यवस्था के तहत छात्रों को सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार पढ़ाई करनी होगी. विषयों को अलग-अलग क्रेडिट में बांटकर पढ़ाया जायेगा. अब छात्रों को प्रतिशत के बजाय क्रेडिट और ग्रेड के आधार पर रिजल्ट मिलेगा.

छात्रों को मिलेगा दूसरे विषय पढ़ने का मौका

सीबीसीएस सिलेबस की सबसे खास बात यह है कि इसमें विभिन्न विषयों के ग्रुप बनाये जायेंगे. एक से ज्यादा संकायों के विषय या पेपर इसमें शामिल होंगे. इसके अलावा हर सेमेस्टर में एक अनिवार्य विषय भी रहेगा, जिसकी 100 अंकों की परीक्षा होगी. यह विषय हर सेमेस्टर में बदलता रहेगा. इससे छात्रों को अपने मूल विषय के साथ दूसरे विषयों को भी पढ़ने की आजादी मिलेगी.

विज्ञान और वाणिज्य में कम होगी सीटों की मारामारी

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा, सीवान और गोपालगंज में 21 अंगीभूत, 14 संबद्ध और 28 राजकीय डिग्री कॉलेज संचालित हैं. इन कॉलेजों में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के तहत 25 से अधिक विषयों की पढ़ाई होती है. हर साल विज्ञान और वाणिज्य संकाय में दाखिले को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है. हालांकि पिछले तीन वर्षों में सीटें बढ़ाये जाने से इस बार प्रतिस्पर्धा कुछ कम होने की उम्मीद जतायी जा रही है.

22 जून को आयेगी पहली मेरिट लिस्ट

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन के लिए 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जायेगा. इसके बाद 22 जून को पहली मेधा सूची जारी की जायेगी. मेधा सूची जारी होने के बाद 23 जून से संबंधित कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. छात्र-छात्राओं को सलाह दी गयी है कि आवेदन करने से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े.

Also Read: छपरा नगर निगम की ऐतिहासिक बैठक आज, 415 करोड़ के महाबजट पर लगेगी मुहर, होगा बड़ा फैसला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन