सारण के मढ़ौरा में आईटीआई के ग्रुप अनुदेशक जहांगीर आलम को दी गई भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में अनुदेशक को सम्मानित करते अतिथि गण | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में अनुदेशक को सम्मानित करते अतिथि गण

सारण के मढ़ौरा में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गवर्नमेंट आईटीआई के ग्रुप अनुदेशक जहांगीर आलम को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया. उनके लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की गई.

विज्ञापन

Saran News: मढ़ौरा के मिर्जापुर में सामाजिक संस्था ‘अंजुमन इदरीसिया’ के तत्वावधान में गवर्नमेंट आईटीआई के ग्रुप अनुदेशक जहांगीर आलम के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार की शाम भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जहांगीर आलम के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया.

सेवा और समर्पण की हुई सराहना

समारोह की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली और जनाब जैनुद्दीन साहब ने संयुक्त रूप से की. वक्ताओं ने कहा कि जहांगीर आलम ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया.

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और विचार समाज के लिए उपयोगी रहेंगे.

स्वस्थ जीवन की कामना की

विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने जहांगीर आलम को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर डॉ. नौशाद आलम, मुंशी हुसैन, साहिल अली, विक्की कुमार भगत, हरिवंश प्रसाद, मिथिलेश कुमार, सलमान अली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाया आरोप- बिना कारण बताए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन