सारण के तरैया में गंडक नहर से किशोरी का शव बरामद, चेहरे पर तेजाब के निशान, परिजनों ने लगाया रेप और मर्डर का आरोप

Updated:
विज्ञापन

हंगामा करते मृतका के परिजनों व सगे संबंधी

सारण के तरैया में गंडक नहर से पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है. परिजनों का आरोप है कि किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की गई है, जिसके चेहरे पर तेजाब से जलाने के निशान मिले हैं.

विज्ञापन

Gandak Canal Teenage Girl Body: तरैया थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर-मुरलीपुर गंडक नहर पुल के समीप रविवार को गहरे पानी से पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया. चौकीदार की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. शव बाहर निकलते ही घटनास्थल पर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

किशोरी के चेहरे पर मिले जलने के निशान

परिजनों का आरोप है कि किशोरी का पहले अपहरण किया गया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने और शव को नहर में फेंकने की आशंका है. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि किशोरी के चेहरे पर तेजाब से जलाने के निशान मिले हैं. इसको लेकर परिजन काफी आक्रोशित थे.

तरैया थाना परिसर में हंगामा करते मृतका के परिजनों व सगे संबंधी | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल के बाद थाना पहुंचा शव

घटनास्थल पर हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस शव को लेकर थाना पहुंची. इसकी जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन और उनके सगे-संबंधी भी थाना पहुंच गये. थाना परिसर में महिलाओं और पुरुषों की काफी भीड़ जुट गयी और लोगों ने हंगामा किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि पूर्व से कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था. उसी विवाद में सुलह कराने को लेकर इस घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका है. परिजनों के अनुसार किशोरी का शनिवार की सुबह करीब चार बजे अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद से परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये और पुलिस को सूचना दी गयी.

तरैया थाना परिसर में हंगामा करते मृतका के परिजनों व सगे संबंधी | Prabhat Khabar Network
तरैया थाना परिसर में हंगामा करते मृतका के परिजनों व सगे संबंधी

गोताखोरों ने घंटों की शव की तलाश

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में घंटों किशोरी की तलाश की गयी, लेकिन उस समय सफलता नहीं मिली. बाद में शाहनेवाजपुर-मुरलीपुर गंडक नहर पुल के समीप गहरे पानी से किशोरी का शव बरामद किया गया.

परिजनों ने किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के बाद शव को नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच व आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Also Read : गोपालगंज का सिंहासनी धाम क्यों है खास? आज भी मौजूद हैं 208 कुएं और 208 पोखर, पांडवों के राजसूय यज्ञ से जुड़ी है मान्यता


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन