छपरा: ड्राइवर गया शौच करने, बिना चालक चल पड़ी नगर निगम की गाड़ी, चपेट में आई बुजुर्ग की मौत, घर का दरवाजा टूटा

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा में शनिवार सुबह श्यामचक मोड़ पर दिल दहला देने वाली घटना हुई. नगर निगम की कचरा गाड़ी बिना ड्राइवर के अनियंत्रित होकर दौड़ी और रास्ते में दूध पहुंचाने जा रहे एक बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

छपरा में शनिवार की सुबह श्यामचक मोड़ पर अचानक मची अफरातफरी ने लोगों को हैरान कर दिया. नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ने लगी और इसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा.

विज्ञापन

मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासूमगंज निवासी 60 वर्षीय जगदीश राय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह वह दूध पहुंचाने के लिए निकले थे. इसी दौरान श्यामचक मोड़ के पास नगर निगम की गाड़ी अचानक चल पड़ी और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

नोट: फोटो नंबर 12 सीएचपी 3 है कैप्सन होगा-घटना स्थल पर जुटी भीड़  | Prabhat Khabar Network
घटना स्थल पर जुटी भीड़

बिना चालक कैसे चल पड़ी गाड़ी

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय कचरा उठाने वाली गाड़ी में चालक मौजूद नहीं था. बताया गया कि किसी दूसरे कर्मी ने गाड़ी में चाबी लगाकर उसे आगे बढ़ा दिया. इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ने लगी और जगदीश राय को धक्का मार दिया.

गाड़ी की चपेट में आने के बाद जगदीश राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और कुछ ही देर में वहां अफरातफरी की स्थिति बन गयी.

घर के मुख्य दरवाजे से टकराई गाड़ी

बुजुर्ग को धक्का मारने के बाद भी नगर निगम की गाड़ी नहीं रुकी. अनियंत्रित गाड़ी आगे बढ़ते हुए चुनमुन पंडित के घर के मुख्य दरवाजे से जा टकरायी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का मुख्य दरवाजा टूट गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये और घटना को लेकर आक्रोश जताने लगे.

नोट: फोटो नंबर 12 सीएचपी 4 है कैप्सन होगा-रोते-बिलखते मृतक के परिजन  | Prabhat Khabar Network
रोते-बिलखते मृतक के परिजन

शव सड़क पर रखकर किया जाम

हादसे से नाराज लोगों ने जगदीश राय के शव को सड़क पर रख दिया और बांस-बल्ला लगाकर मार्ग जाम कर दिया. इससे श्यामचक मोड़ पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी और आवागमन काफी देर तक बाधित रहा.

घटना की सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने और यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया. स्थानीय लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली और कचरा उठाने वाली गाड़ी के संचालन को लेकर सवाल उठाते रहे.

हादसे को लेकर इलाके में काफी आक्रोश देखा गया. पुलिस लोगों को समझाकर सड़क से जाम हटाने और यातायात बहाल कराने के प्रयास में जुटी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन