saran news. जमीन विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिथौरा गांव का मामला, घटना में आधा दर्जन लोग घायल भी हुए
विज्ञापन
पानापुर.
थाना क्षेत्र के मिथौरा गांव में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. मृत युवक बिजली महतो का 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बिजली महतो एवं उनके पट्टीदार दीनानाथ महतो के बीच एक कठ्ठा जमीन के हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था. दीनानाथ महतो द्वारा दो तीन दिन पहले इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच की थी. शनिवार की दोपहर इसी विवाद में दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया. दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर व तेज धारदार हथियार चलने लगे. इस घटना में अभिषेक कुमार, बिजली महतो, संतोष कुमार, दीनानाथ महतो सहित आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया. अन्य लोगों का उपचार किया गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










