Chhapra News : दरियापुर में कई कंपनियों के नकली रैपर व दवाएं बरामद, दुकान सील

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chhapra News : थाना क्षेत्र के सैदपुर में पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में कई कंपनियों की रैपर व दवाएं बरामद की है. साथ ही दुकान भी सील कर दिया है.

विज्ञापन

दरियापुर. थाना क्षेत्र के सैदपुर में पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में कई कंपनियों की रैपर व दवाएं बरामद की है. साथ ही दुकान भी सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के गुर्मियां गांव के मो सादुल्ला पटना में ब्रांड प्रोटैक्शन सर्विसेज कंपनी में कार्य करते हैं. उन्हें शिकायत मिली की पटना हनुमान मंदिर का सुनील यादव दरियापुर के सैदपुर में दुकान भाड़े पर लेकर दवा कंपनी हिमालया, सिपला व इंटास के प्रोडक्ट खुलेआम बिक्री कर रहा है. साथ ही इन कंपनियों का नकली रैपर भी बनाता है. उसने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में सूचना दी. पुलिस की टीम ने सैदपुर स्थित उक्त दुकान में छापेमारी शुरू की. छापेमारी के दौरान इन के भारी मात्रा में उत्पाद व नकली रैपर बरामद हुए. हालांकि धंधेबाज छापेमारी के दौरान फरार हो गया. पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन