दशहरा-दीपावली से पहले जगमगाएगा सारण के दिघवारा, 18 वार्डों में लगेंगी 3 हजार LED स्ट्रीट लाइट

Updated:
विज्ञापन

चिन्हित किया गया पोल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिघवारा नगर पंचायत के सभी 18 वार्डों में जल्द ही 3000 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगने वाली हैं. ढाई करोड़ रुपये की इस परियोजना से त्योहारों के दौरान नगर क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और रात में आवागमन सुगम होगा.

विज्ञापन

Dighwara Nagar Panchayat: दशहरा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों से पहले दिघवारा नगर पंचायत का पूरा क्षेत्र एलईडी स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाने की उम्मीद है. नगर पंचायत के सभी 18 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दो कंपनियों को काम की जिम्मेदारी दी गयी है.

विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब तीन हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट लगायी जायेंगी. कनीफनाथ इंटरप्राइजेज और डिलिजेंट सर्विसेज को यह काम सौंपा गया है. एक कंपनी वार्ड संख्या 1 से 9 तक और दूसरी कंपनी वार्ड संख्या 10 से 18 तक करीब 1500-1500 लाइट लगाएगी. योजना पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. लाइट लगाने के बाद पांच साल तक संबंधित कंपनी द्वारा मेंटेनेंस भी किया जायेगा.

पुराने विद्युत पोल पर ही लगेंगी लाइट

नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अलग से नये पोल नहीं लगाये जायेंगे. पहले से मौजूद विद्युत पोल पर ही एलईडी लाइट लगायी जायेगी. इसके लिए नगर पंचायत के सभी 18 वार्डों में विद्युत पोल को चिन्हित कर उनका नामांकन किया गया है. इससे लाइट में खराबी आने की स्थिति में संबंधित पोल की पहचान करने में आसानी होगी.

मुख्य मार्गों से जुड़े विद्युत पोल पर 90 वाट और वार्डों के अंदर की सड़कों पर मौजूद पोल पर 70 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. नगर प्रशासन के अनुसार, लाइट ब्रांडेड कंपनियों की होगी.

लंबे समय से स्ट्रीट लाइट की मांग कर रहे थे लोग

दिघवारा नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पहले से हाईमास्ट लाइट लगी हुई है, लेकिन कई वार्डों की अंदरूनी सड़कों पर रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी. पूर्व में लगायी गयी स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी.

वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे. नयी योजना के शुरू होने से लोगों को रात में आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

10 स्थानों पर पहले से लगी है हाईमास्ट लाइट

नगर प्रशासन की ओर से पूर्व में नगर क्षेत्र के करीब 10 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगायी गयी है. अब सभी 18 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगने के बाद मुख्य स्थानों के साथ-साथ अंदरूनी सड़कों पर भी रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है.

पांच साल तक कंपनी करेगी मेंटेनेंस

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि 18 वार्डों में जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू किया जायेगा. त्योहारों से पहले काम पूरा होने पर नगरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि दो कंपनियों के माध्यम से करीब तीन हजार लाइट लगाने की योजना है और इस पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. लाइट लगाने के बाद पांच साल तक संबंधित कंपनी द्वारा इसका मेंटेनेंस किया जायेगा.

स्ट्रीट लाइट लगने से होंगे ये फायदे

  • रात में लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.
  • अंधेरे वाले क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी.
  • त्योहारों के दौरान नगर क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी.
  • बाजार और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
  • आपात स्थिति में लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी.
  • 18 वार्डों की अंदरूनी सड़कों पर रोशनी उपलब्ध होगी.
  • नगर क्षेत्र का स्वरूप अधिक व्यवस्थित और आकर्षक दिखेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन