सारण के चकनूर में बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, मीरपुर भुआल में भी जलाभिषेक को पहुंचे शिवभक्त
चकनूर के बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाते शिवभक्त
सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर चकनूर स्थित बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर और मीरपुर भुआल के शिव शक्ति मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. शिवभक्तों ने विधि-विधान से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
Baba Gupreshwarnath Temple: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर नगर पंचायत के चकनूर स्थित बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर के नये परिसर में सोमवार को दिनभर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा गुप्तेश्वरनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
आपके शहर में
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
अंतिम सोमवारी पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा. महिला श्रद्धालुओं की भी अच्छी संख्या रही. महिलाओं ने बेलपत्र, दूध और फूल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया.
आमी से गंगा नदी में जलभरी कर सैकड़ों श्रद्धालु चकनूर पहुंचे और बाबा गुप्तेश्वरनाथ पर गंगाजल अर्पित किया. दोपहर बाद तक मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही.
बाबा गुप्तेश्वरनाथ का हुआ विशेष शृंगार
अंतिम सोमवारी के अवसर पर बाबा गुप्तेश्वरनाथ का विशेष शृंगार किया गया. देर शाम व्रतधारी महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. वहीं, स्थानीय लोग भी श्रद्धालुओं की मदद में जुटे रहे.
मीरपुर भुआल के शिव शक्ति मंदिर में भी उमड़ी भीड़
नगर पंचायत के मीरपुर भुआल स्थित नवनिर्मित शिव शक्ति मंदिर परिसर में भी सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे.
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर अपनी मनोकामनाओं के पूर्ण होने की प्रार्थना की. महिला श्रद्धालु समूह में मंदिर पहुंचकर पूजा करती नजर आयीं. जलाभिषेक के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को कतार में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा.
दोपहर बाद तक मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ बनी रही. शाम को व्रतधारी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सहयोग किया.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए