पटना में दिघवारा नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के बेटे का मिला शव, हत्या की आशंका

जक्कनपुर थाने के कृषि भवन के पीछे नाला की कीचड़ से पुलिस ने एक युवक के शव को शनिवार की शाम चार बजे बरामद किया है. युवक के पास से मिले कागजात व एटीएम कार्ड के आधार पर युवक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में की गयी. इसके पिता बिहारी कुमार दिघवाड़ा के सैदपुर के रहने वाले हैं.
दिघवारा के सैदपुर गांव का रहने वाला था युवक, जक्कनपुर थाने की पुलिस कर रही जांच पटना. जक्कनपुर थाने के कृषि भवन के पीछे नाला की कीचड़ से पुलिस ने एक युवक के शव को शनिवार की शाम चार बजे बरामद किया है. युवक के पास से मिले कागजात व एटीएम कार्ड के आधार पर युवक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में की गयी. इसके पिता बिहारी कुमार दिघवाड़ा के सैदपुर के रहने वाले हैं. जबकि छात्र न्यू बंगाली टोला इलाके में किराये का कमरा लेकर रहता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था. पुलिस ने जब जांच की तो यह पता चला कि वह 11 जून को अपने घर से भाग कर पटना आ गया था और न्यू बंगाली टोला में किराये का कमरा लिया था. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से यह जानकारी मिली कि वह 12 जून की रात नौ बजे कमरे से निकला और घर की बाउंड्री फांद कर बाहर निकल गया. इस दौरान वह काफी बेचैनी में दिख रहा था और एक पत्थर से अपने सिर पर मार रहा था. इससे यह संभावना जतायी जा रही है कि उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया या फिर किसी ने खिला दिया. इसके कारण वह बेचैन हो गया. इसके बाद वह किसी तरह से वहां से आगे बढ़ते हुए कृषि फॉर्म के पास पहुंचा, जहां वह नाला में गिर गया और उसकी मौत हो गयी. तीन-चार दिन से शव नाले में होने के कारण शरीर गल गया था. उसके गायब होने के बाद परिजनों जक्कनपुर थाने में 12 जून को ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. लेकिन शव इतना गल चुका था कि पहचान होना मुश्किल था. लेकिन उसके पॉकेट से एक एटीएम कार्ड मिला, जिस पर गुलशन कुमार अंकित था. इसके बाद परिजनों से उसकी पहचान करायी गयी. जक्कनपुर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो सकती है. छात्र मानसिक रूप से डिस्टर्ब भी था. हत्या व अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




