मढ़ौरा के किसान-खाद व्यवसायी मदन प्रसाद के निधन पर शोक, सांसद रूडी ने जतायी संवेदना

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनधिमंडल में शामिल मढ़ौरा भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह व अन्य

मढ़ौरा प्रखंड के किसान एवं खाद व्यवसायी मदन प्रसाद के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा नेताओं ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

Saran News: मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी किसान एवं खाद व्यवसायी मदन प्रसाद के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को सारण के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने मिर्जापुर स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों से मिलकर जतायी संवेदना

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दिवंगत मदन प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. नेताओं ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही.

सांसद ने फोन पर की परिजन से बात

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पंकज कुमार की फोन पर सीधे सांसद राजीव प्रताप रूडी से बातचीत करायी. सांसद ने पंकज कुमार से बातचीत के दौरान शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया.

भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू प्रसाद सिंह, श्याम नंदन शर्मा विद्रोही और भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. वकील प्रसाद शामिल रहे. सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

हृदयाघात से हुआ था निधन

मालूम हो कि गत शनिवार की रात पटना के एक निजी अस्पताल में हृदयाघात के कारण मदन प्रसाद का असामयिक निधन हो गया था. उनके निधन की खबर से परिवार गहरे सदमे में है. वहीं, स्थानीय व्यवसायियों और किसानों में भी शोक का माहौल है. ग्रामीणों और परिचितों ने मदन प्रसाद के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन