'मेरी बेटी को ढूंढ लाओ...' जयप्रभा सेतु पर बिलखती पहुंची मां, सरयू की तेज धार में सौम्या की तलाश

Updated:
विज्ञापन

पुल पर मौजूद लोग

Young Woman Falls in River: यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से एक युवती के सरयू नदी में गिरने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण युवती का पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन

Young Woman Falls in River: यूपी-बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले एनएच-19 स्थित जयप्रभा सेतु से गुरुवार दोपहर एक युवती के सरयू नदी में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मांझी और दोकटी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी. खबर लिखे जाने तक युवती का पता नहीं चल सका था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी युवती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 25 वर्षीय युवती जयप्रभा सेतु पर मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी. इसी दौरान वह पुल के पिलर नंबर दो के समीप पहुंची और अचानक नदी की ओर चली गयी. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. बताया गया कि नदी में तेज बहाव होने के कारण तलाश अभियान में परेशानी आ रही है.

दो बाइक सवार युवकों को लेकर भी चर्चा

मौके पर मौजूद कुछ लोगों के अनुसार, दो बाइक सवार युवक युवती के पीछे पुल पर पहुंचे थे. युवती के नदी में जाने के बाद दोनों युवक वहां से चले गये. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

View on Instagram

छात्रा की पहचान से परिजनों में मचा कोहराम

युवती की पहचान बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के सेवकराय के टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह की पुत्री सौम्या सिंह के रूप में बतायी गयी है. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां रेखा देवी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे. बेटी के नदी में लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया.

कंप्यूटर इंजीनियरिंग की कर रही थी पढ़ाई

बताया गया कि सौम्या ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के बदरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की थी. गुरुवार को वह जयप्रभा सेतु के पास कैसे पहुंची, इसे लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है.

सरयू नदी में तलाश अभियान जारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मांझी और दोकटी पुलिस मौके पर पहुंचकर नदी में युवती की तलाश में जुट गयी है. धनी छपरा गांव के सामने नदी में युवती के लापता होने की बात कही जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन कर रही है. घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.

Also Read: '5000 परिवारों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया', आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बोले- अमित शाह से हो रही बात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन