सारण के नसीरा गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, LED टीवी और जेवर गायब

Updated:
विज्ञापन

नोट: फोटो नंबर 21 सीएचपी 1 है कैप्सन होगा-चोरों द्वारा चोरी के बाद बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दाउदपुर के नसीरा गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने LED टीवी समेत अन्य सामान चुराया. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है. गृहस्वामी के आने पर चोरी का पूरा आकलन होगा.

विज्ञापन

Saran News : दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव में चोरों ने भानुनाथ बाबा स्थान के समीप एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया. चोर मुख्य गेट और घर के कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और सामान को खंगालने के बाद एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये. सोमवार की सुबह पड़ोसियों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद गृहस्वामी और दाउदपुर थाना पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की.

विज्ञापन

टूटे ताले देखकर पड़ोसियों को हुई चोरी की जानकारी

बताया जाता है कि बलिराम प्रसाद अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के मानिकतला में रहते हैं. हालांकि परिवार के सदस्य बीच-बीच में गांव स्थित मकान पर आते रहते हैं. सोमवार की सुबह कुछ लोग मकान के रास्ते से होकर बधार की ओर शौच के लिए जा रहे थे.

इसी दौरान उनकी नजर मकान के मुख्य गेट के टूटे हुए ताले और कुंडी पर पड़ी. संदेह होने पर उन्होंने पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद कुछ लोग मकान का दरवाजा खोलकर अंदर गये.

सभी कमरों के टूटे मिले ताले

मकान के अंदर पहुंचने पर लोगों ने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं और नीचे पड़े हैं. कमरों के अलावा बरामदे में भी सामान बिखरा हुआ था. खुले बॉक्स और आभूषणों के खाली डिब्बे भी इधर-उधर पड़े मिले.

जांच के दौरान घर की दीवार पर लगी एलईडी टीवी और सेटअप बॉक्स गायब मिले. इससे आशंका जतायी जा रही है कि चोरों ने घर में रखे सामान को खंगालने के बाद कीमती वस्तुओं को अपने साथ ले गये.

गृहस्वामी के गांव पहुंचने के बाद स्पष्ट होगी चोरी की कीमत

घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसियों ने फोन कर गृहस्वामी बलिराम प्रसाद को चोरी की सूचना दी. इसके साथ ही दाउदपुर थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर की स्थिति का जायजा लिया और घटना से जुड़े बिंदुओं की जांच शुरू की.

चोरी गये सामान की वास्तविक कीमत अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. गृहस्वामी और उनके परिजनों के गांव पहुंचने के बाद ही घर से गायब सामान और उसकी कीमत का सही आकलन हो सकेगा.

पश्चिम बंगाल से गांव के लिए रवाना हुए गृहस्वामी

चोरी की सूचना मिलने के बाद बलिराम प्रसाद और उनके परिजन पश्चिम बंगाल से ट्रेन पकड़कर गांव के लिए रवाना हो गये हैं. उनके पहुंचने के बाद चोरी गये सामान की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन