सारण के तरैया में अभियान बसेरा-2 का शिविर शुरू, 28 सितंबर तक भूमिहीन परिवार कर सकेंगे आवेदन

Updated:
विज्ञापन

तरैया प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक करते बीडीओ विभु विवेक व प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तरैया में 22 से 28 सितंबर तक अभियान बसेरा-2 शिविर आयोजित. पात्र भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिए जाएंगे. पंचायत भवनों पर लगेगी सुविधा.

विज्ञापन

Bihar land rights: तरैया प्रखंड की सभी पंचायतों में पात्र भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा उपलब्ध कराने के लिए अभियान बसेरा-2 के तहत 22 से 28 सितंबर तक शिविर का आयोजन किया गया है. सभी 13 पंचायत भवनों पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों से आवेदन लिये जाएंगे.

विज्ञापन

प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में बताया कि जिला पदाधिकारी, सारण की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिले निर्देश के आलोक में शिविर आयोजित किया जा रहा है. शिविर में पात्र लाभार्थियों के आवेदन लिखने और उसे जमा करने में भी मदद की जाएगी. पंचायत भवनों के अलावा अंचल कार्यालय में भी आवेदन जमा किये जा सकेंगे.

इन वर्गों के भूमिहीन परिवार कर सकेंगे आवेदन

बीडीओ ने बताया कि अभियान बसेरा-2 के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार आवेदन कर सकते हैं. पात्र परिवारों को वासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत आवेदन लिये जा रहे हैं.

पंचायतवार नोडल पदाधिकारी और कर्मी नियुक्त

शिविर के संचालन और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग के लिए सभी पंचायतों में नोडल पदाधिकारी और कर्मियों की नियुक्ति की गयी है.

  • चैनपुर: बीसीओ राजबल्लम कुमार और पंचायत कार्यपालक सहायक अजीत कुमार
  • डुमरी: बीसीओ संजय कुमार और विकास कुमार
  • पोखरेड़ा: प्रखंड समन्वयक रीना कुमारी और दीपक कुमार
  • पचभिंडा: सत्य प्रकाश और कर्मेंद्र कुमार
  • माधोपुर: राजेश कुमार और अमर कुमार सिंह
  • तरैया: प्रमोद कुमार सिंह और बंटी कुमारी
  • डेवढ़ी: विजेंद्र कुमार और रंजन पंडित
  • नारायणपुर: महमूद आलम और सोनू कुमार राम
  • सरेया रत्नाकर: राहुल कुमार सिंह और राजेश कुमार
  • पचौड़र: प्रियंका और धीरज कुमार
  • भागवतपुर: विकास कुमार
  • भटगाई: रजनीश कुमार और दिल कुमार भारती

पात्र भूमिहीन परिवार निर्धारित अवधि में संबंधित पंचायत भवन के शिविर या अंचल कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन