सारण: बनियापुर के शिक्षक डॉ. पिंटू रंजन को मिलेगा प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान

Updated:
विज्ञापन

स्क्रीनिंग में शामिल बनियापुर के शिक्षक | Prabhat Khabar Network

शिक्षक दिवस के अवसर पर बनियापुर के डॉ. पिंटू रंजन को प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए यह चयन हुआ है।

विज्ञापन

Saran News : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय जिला स्कूल छपरा के सभागार में आयोजित प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. इस सम्मान के लिए चयनित सारण प्रमंडल के 10 सहायक शिक्षकों में उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी, बनियापुर के हिंदी शिक्षक डॉ. पिंटू रंजन प्रसाद का नाम भी शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला और प्रमंडल स्तर की स्क्रीनिंग के बाद चयन

डॉ. पिंटू रंजन का चयन पहले जिला स्तरीय स्क्रीनिंग और इसके बाद प्रमंडल स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की प्रक्रिया के आधार पर किया गया है. विभिन्न जिलों से प्राप्त शिक्षकों की अध्यापन सामग्री और शैक्षणिक कार्यों के मूल्यांकन के बाद चयनित 10 शिक्षकों की सूची में उन्हें शामिल किया गया.

नवाचार और डिजिटल तकनीक पर रहा जोर

शिक्षण कार्य के साथ डॉ. पिंटू रंजन नवाचार, डिजिटल तकनीक, रचनात्मक शिक्षण और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं. विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने विद्यालयी शिक्षा को अधिक प्रभावी और विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाने का प्रयास किया है.

सम्मान से विद्यालय और जिले में खुशी

प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में चयनित शिक्षकों को क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, सारण प्रमंडल द्वारा सम्मानित किया जाएगा. डॉ. पिंटू रंजन के चयन से उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी, बनियापुर समेत सारण जिले के शिक्षक समुदाय में खुशी का माहौल है. शिक्षक दिवस पर मिलने वाला यह सम्मान उनके साथ-साथ विद्यालय और बनियापुर प्रखंड के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन