Saran News : सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

Saran News : आगामी 6 जुलाई को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर परसा थाना परिसर में गुरुवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

परसा . आगामी 6 जुलाई को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर परसा थाना परिसर में गुरुवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की. इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, लाइसेंसधारी, गणमान्य नागरिक, ताजिया कमेटी के सदस्य और आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही. बैठक का मुख्य उद्देश्य मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक ढंग से संपन्न कराना था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ताजिया एवं अखाड़ा कमेटियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार का जुलूस या ताजिया यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी.उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर विमल प्रसाद, लाल बाबू रा��, सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र राय, प्रमोद कुमार, मोहम्मद मकसूद आलम, मोहम्मद सलामत हुसैन, जुबैदा मियां, कृष्णा शर्मा, नईम अंसारी, महमूद आलम, मो. इरफान, शहादत हुसैन, इब्राहिम मियां, नाजिर साईं, भगवत राय, अजय कुमार, गुलाम अंसारी जनार्दन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन देते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की प्रतिबद्धता जतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन