ePaper

संविदा पर बहाल एएनएम ने अपनी मांगों को ले किया प्रदर्शन

Updated at : 29 Aug 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
संविदा पर बहाल एएनएम ने अपनी मांगों को ले किया प्रदर्शन

सदर अस्पताल में गुरुवार को संविदा पर बहाल एएनएम ने अपनी मांगों को लेकर शहरी स्वास्थ्य केंद्र समेत अस्पताल के मॉडल इयुमनाइजेशन पर भी कार्य को बाधित करते हुए जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

छपरा. सदर अस्पताल में गुरुवार को संविदा पर बहाल एएनएम ने अपनी मांगों को लेकर शहरी स्वास्थ्य केंद्र समेत अस्पताल के मॉडल इयुमनाइजेशन पर भी कार्य को बाधित करते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान एएनएम आर्या कुमारी ने बताया कि हम लोगों को तय समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है. जिस कारण आर्थिक तंगी आ गयी हैं. सभी कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य प्रशिक्षक के तरफ से बार-बार धमकी दी जा रही है. साथ ही अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है. मांगों में नियमित नियुक्ति होने तक न्यूनतम वैधनिक मजदूरी 26 हजार देने, राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा संविदाग एएनएम को भुगतान किये गये 35 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी का लाभ, पूर्व का बकाया वेतन का भुगतान अविलम्ब करने, संविदागत एएनएम को चिकित्सकीय अवकाश का लाभ, हर संस्थान पर टीकाकरण हेतु दो एएनएम की व्यवस्था, बैचवार, अंकवार संविदागत एएनएम को नियमित नियुक्ति, हर माह के अंतिम सप्ताह या प्रथम सप्ताह में मानदेय का भुगतान, सर्वे का कार्य संविदागत एएनएम सेविका-सहायिका, मोबलाइजर से कराने, संविदागत एएनएम को विशेष प्राकृतिक अवकाश, नियमित एएनएम की तरह संविदागत एएनएम को भी हर माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को समीक्षात्मक बैठक स्थानीय स्तर पर करने, संविदागत एएनएम को यूविन पोर्टल पर कार्य करने हेतु मोबाईल डाटा तथा टैब की व्यवस्था देने, बायोमेट्रीक प्रणाली से उपस्थिति पर रोक, संविदागत एएनएम को इपीएफ का लाभ के साथ साथ संविदागत एएनएम को दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाना शामिल है. इस दौरान माला कुमारी, कंचन कुमारी, रीना कुमारी, गुड़िया कुमारी, आशा कुमारी, संगीता कुमारी, सपना भारती, ममता, अंशु समेत अन्य एएनएम कर्मी मौजूद रहे. प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे भगवान बाजार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन