गणतंत्र दिवस पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, जांच में जुटा प्रशासन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा के सामने गणतंत्र दिवस के दिन झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद कादीपुर सब्जी मंडी में स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

नगरा. प्रखंड क्षेत्र के बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा के सामने गणतंत्र दिवस के दिन झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद कादीपुर सब्जी मंडी में स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आयी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडोत्तोलन के बाद आपसी विवाद को लेकर पहले दोनों गुटों के छात्रों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ती चली गयी और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. कुछ ही क्षणों में दोनों पक्षों के छात्रों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गयी. मारपीट के बाद दोनों पक्षों के छात्र मौके से फरार बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही नगरा अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार, नगरा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार एवं खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों द्वारा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस संबंध में बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा के प्रभारी प्राचार्य मानवेंद्र प्रसाद सुमन ने बताया कि विवाद विद्यालय परिसर के बाहर हुआ है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि विद्यालय के छात्र इसमें संलिप्त पाए जाते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मारपीट के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन