प्रिटिंग प्रेस पर छापेमारी

छपरा (सदर) : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में दो जून को होने वाले उपचुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है. रविवार को सदर एसडीओ क्यूम अंसारी के निर्देश पर जलालपुर तथा सदर सीओ ने दो प्रिटिंग प्रेस पर छापेमारी की. उन्होंने उपचुनाव के एक उम्मीदवार के लिए प्रशासन […]
छपरा (सदर) : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में दो जून को होने वाले उपचुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है. रविवार को सदर एसडीओ क्यूम अंसारी के निर्देश पर जलालपुर तथा सदर सीओ ने दो प्रिटिंग प्रेस पर छापेमारी की.
उन्होंने उपचुनाव के एक उम्मीदवार के लिए प्रशासन के आदेश के बिना हैंडबिल छापने पर कार्रवाई की. दोनों पदाधिकारियों की जांच के बाद जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच करा रहा है कि किन परिस्थिति में इन दोनों उम्मीदवारों द्वारा प्रशासन के आदेशों की अवहेलना की गयी. ऐसा माना जा रहा है कि यदि जांच में गलती पायी गयी तो संबंधित प्रिंटर्स के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










