कोहरे की वजह से ट्रेनों के रफ्तार हुई कम. कुछ इस तरह घर से निकल रहे हैं लोग.

दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन से पूर्वी ढाला 61 सी पर बुधवार को बिहार संपर्क क्रांति द वार्निंग ट्रेन होने से बाल बाल बची. इस दौरान अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी. जब दिल्ली से आ रही 12566 बिहार संपर्क ट्रेन को दाउदपुर स्टेशन के समीप लगातार कई बार अचानक चेनपुलिंग हुई. रेल […]
दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन से पूर्वी ढाला 61 सी पर बुधवार को बिहार संपर्क क्रांति द वार्निंग ट्रेन होने से बाल बाल बची. इस दौरान अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी. जब दिल्ली से आ रही 12566 बिहार संपर्क ट्रेन को दाउदपुर स्टेशन के समीप लगातार कई बार अचानक चेनपुलिंग हुई. रेल की तेज रफ़्तार पर अचानक ब्रेक लगने से रेल चक्का जाम हो गया. देखते ही देखते रेल चक्के से भयानक धुंआ निकलने लगा, जैसे ही ट्रेन रुकी उस वक्त की आवाज की तड़तड़ाहट से स्थानीय लोग कांप उठे. कुछ देर के लिए रेल ट्रैक पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. बताया जाता है कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को देख ऐसा लग रहा था कि ट्रेन जल रही है. उसपर सवार यात्री कुछ देर तक बोगियों से उतर कर नीचे आ चुके थे. तभी किसी रेल कर्मी ने बताया कि रेल का चक्का जाम होने से धुंआ निकल रहा है. जिसके कारण उक्त ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




