मारपीट की घटना में महिला हुई जख्मी

Published at :28 Oct 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट की घटना में महिला हुई जख्मी

बनियापुर : थाना क्षेत्र के हंसराजपुर में मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला का इलाज सीमावर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में चल रहा है. जख्मी महिला के फर्दब्यान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता सलमा बेगम ने गांव के ही मो.शकील, […]

विज्ञापन

बनियापुर : थाना क्षेत्र के हंसराजपुर में मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला का इलाज सीमावर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में चल रहा है.

जख्मी महिला के फर्दब्यान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता सलमा बेगम ने गांव के ही मो.शकील, मो.कमल हुसैन और मो.रमजान को नामजद कर बताया है कि मेरे पति घर के पीछे खेत में काम कर रहे थे तभी उक्त नामजद लाठी-डंडे और लोहे की रड से लैस हो पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे.

मेरे पति ने जब विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी और जान मारने की नियत से रॉड से मेरे सर पर प्रहार कर दिया. जिससे मैं बेहोश हो कर गिर पड़ी. आस-पास के लोग जुटे जिसके बाद नामजद फरार हो गये और जान बची. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

हंसराजपुर की घटना, महिला ने दर्ज करायी प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन