छठघाट पर कचरे का लगा है अंबार

Published at :27 Oct 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
छठघाट पर कचरे का लगा है अंबार

तरैया : खदरा नदी छठघाट पर कचरों का अंबार लगा हुआ है. जबकि छठ महापर्व में अब मात्र ग्यारह दिन ही शेष बचे है. तरैया छठघाट पर तरैया समेत मुरलीपुर, रामकोला के लगभग दो हजार छठव्रती महिलाएं व पुरुष भगवान सूर्य को अर्घ्यदान करते है. इस बार छठव्रतियों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा. स्थानीय […]

विज्ञापन

तरैया : खदरा नदी छठघाट पर कचरों का अंबार लगा हुआ है. जबकि छठ महापर्व में अब मात्र ग्यारह दिन ही शेष बचे है. तरैया छठघाट पर तरैया समेत मुरलीपुर, रामकोला के लगभग दो हजार छठव्रती महिलाएं व पुरुष भगवान सूर्य को अर्घ्यदान करते है. इस बार छठव्रतियों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा. स्थानीय लोगों व बाजार के व्यवसायियों ने छठघाट के सीढ़ी से लेकर सिरसोपता तक कचरे व गोबर रखकर शौचालय में तब्दील कर दिया गया है.

छठघाट पर छठव्रतियों को अर्ध्यदान देने के दिन समाजसेवी व ग्रामीण नवयुवकों के द्वारा साफ-सफाई तो कर दिया जाता है. लेकिन छठघाट में कचरे होने के कारण छठव्रतियों को घर से ही स्नान कर आना पड़ता है. सबसे बदत्तर स्थित तो छठघाट की सीढ़ियों की है जो टूट-फुटकर ध्वस्त हो चुकी है. सीढ़ियों से नीचे उतरना जान जोखिम में डाल छठव्रती अर्ध्यदान करेगें. छठघाट के पास काफी जंगल होने के कारण मिट्टी खोदकर पोखरे में पानी भर दिया जाता है. जिसमे छठव्रती अर्ध्यदान करते है. वहीं इतनी बड़ी छठघाट होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन की तरफ से नही किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन