फाइनेंस कंपनी की शाखा से साढ़े पांच लाख की लूट

Published at :21 Oct 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी की शाखा से साढ़े पांच लाख की लूट

छपरा (सारण) : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिरचइया टोला स्थित शायजा फाइनेंस कंपनी की शाखा से हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिये. घटना गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे की है. ग्राहक बन कर आये अपराधियों ने शाखा में प्रवेश करने के बाद सभी कर्मियों को हथियार […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिरचइया टोला स्थित शायजा फाइनेंस कंपनी की शाखा से हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिये. घटना गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे की है. ग्राहक बन कर आये अपराधियों ने शाखा में प्रवेश करने के बाद सभी कर्मियों को हथियार का भय दिखा कर बंधक बना लिया. इसके बाद कैश काउंटर और अलमारी में रखे साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिये. अपराधियों ने शाखा में कार्यरत सभी कर्मियों के मोबाइल भी छीन लिये.

लूटपाट के बाद जाते समय अपराधियों ने शाखा के मुख्य गेट को बाहर से लॉक कर दिया. घटना के काफी देर बाद कोई ग्राहक पहुंचा, तो गेट खोला और कर्मियों को बंधन से मुक्त किया. इसकी सूचना मिलने पर भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव और नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. इस संबंध में शाखा प्रबंधक अमित कुमार यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने

फाइनेंस कंपनी की शाखा…
बताया कि लूटपाट की घटना में संलिप्त अापराधिक गिरोह की पहचान कर ली गयी है. अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही लूट में संलिप्त अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. शाखा प्रबंधक ने बताया कि साठ-आठ की संख्या में आये अपराधियों ने शाखा में ग्राहक की तरह प्रवेश किया. कर्मी कुछ समझ पाते उसके पहले ही सभी को बंधक बना लिया. लूटपाट के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर जब अपराधी चले गये, उसके आधा घंटा बाद एक ग्राहक आया तो उसने दरवाजा खोला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन