जैतपुर मठिया गांव में फैली बीमारी

Published at :23 Aug 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
जैतपुर मठिया गांव में फैली बीमारी

दाउदपुर (मांझी) : थाना क्षेत्र के जैतपुर मठिया गांव में फैली महामारी बीमारी से दर्जनों से अधिक लोग बीमार हो गये. मालूम हो कि उक्त गांव में एक सप्ताह से एक गिरि परिवार के घर पांच लोग हेपेटाइटिस बी के शिकार हुए. जिनमें दो की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है. ग्रामीण बताते है […]

विज्ञापन

दाउदपुर (मांझी) : थाना क्षेत्र के जैतपुर मठिया गांव में फैली महामारी बीमारी से दर्जनों से अधिक लोग बीमार हो गये. मालूम हो कि उक्त गांव में एक सप्ताह से एक गिरि परिवार के घर पांच लोग हेपेटाइटिस बी के शिकार हुए. जिनमें दो की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है. ग्रामीण बताते है कि विगत दो दिनों में बीमारी महामारी का रूप लेकर करीब 15 लोग टायफाइड, मलेरिया, जॉन्डिस जैसे रोग से ग्रसित हुए है.

उनमें अभिषेक भारती, जितेंद्र गिरि, हरेंदर गिरि, अच्छेलाल गिरी, आदित्य कुमार, पृथ्वी नाथ गिरी आदि लोग शामिल है. जिसकी सूचना पाकर सिविल सर्जन के निर्देश पर टीम गठित कर डॉ धनंजय सिंह, हेल्थ मैनेजर राजू कुमार एवं सुजीत सिन्हा पीड़ित के गांव पहुंचे. जहा बढ़ते मरीजो की जानकारी ली. वही टीम ने पीने के पानी और गांव के प्रत्येक सदस्य को छपरा सदर अस्पताल में खून जांच करने की सलाह दी.

मौके पर पहुंचे मांझी भाग-4 के जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह उर्फ़ चुन्नू सिंह, पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह, वर्तमान मुखिया बच्चा राम ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों की परेशानी को देख हेल्थ शिविर गांव में लगाने की मांग की. जिस पर टीम ने असहमति प्रकट की. इस संबंध में जिला पार्षद विजय प्रताप चुन्नू ने सिविल सर्जन निर्मल कुमार से फोन पर बात कर बीमारी की जानकारी दी और जांच शिविर की मांग की. ग्रामीणों की मांग पर सीएस ने फोन पर कहा कि जिले में बाढ़ के प्रकोप में सभी स्वास्थ्य टीम लगी है. फिर भी अलग से जैतपुर के लिए टीम की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन