रेलवे कॉलोनी में बीमारी फैलने की आशंका

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन का पश्चिमी कॉलोनी जल मग्न हो गया है. इस वजह से काॅलोनी वासियों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. नाला के पानी की निकासी का समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बारिश का पानी न केवल सड़कों पर जमा हो रहा है, बल्कि आवासों […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन का पश्चिमी कॉलोनी जल मग्न हो गया है. इस वजह से काॅलोनी वासियों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. नाला के पानी की निकासी का समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बारिश का पानी न केवल सड़कों पर जमा हो रहा है,
बल्कि आवासों में भी प्रवेश कर जा रहा है. इसके प्रति रेलवे प्रशासन उदासीन बना हुआ है. इससे दिन प्रतिदिन कॉलोनी वासियों को मुश्किलें बढ़ती जा रही है. एनएच 19 से रेलवे कॉलोनी की तरफ जाने वाली मालगोदाम रोड पर भी जल जमाव की स्थिति बनी हुई है. आरपीएफ बैरक से छपरा जंकशन की ओर आने वाली सड़क पर जल जमाव की समस्या स्थायी रूप ले चुकी है. पार्सल घर के बगल से पूरब जाने वाली सड़क भी नारकीय बनी हुई है.
जल जमाव तथा गंदगी का कारण कॉलोनी वासियों में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप फैलने की आशंका बढ़ गयी है. मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. पश्चिमी कॉलोनी के दक्षिणी भाग में नये आवासों का निर्माण दो वर्ष से चल रहा है. जो अबतक पूरा नहीं हो सका है. कॉलोनी के अधिकांश नाले ध्वस्त हो चुके है. कॉलोनी के पूरब में स्टेशन का बाहरी परिसर है जिसके सतह को उंचा कर दिया गया है. इस वजह से जल निकाली में भी बाधा उत्पन्न हो रही है. कॉलोनी के दक्षिणी भगा में मुख्य नाला है. जिससे नाला के पानी की निकासी होती है. वह जाम पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




