राजद विधायक ने कोर्ट में दी हाजिरी

Published at :16 Jul 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
राजद विधायक ने कोर्ट में दी हाजिरी

छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में हुए भाजपा नेता के निजी अंगरक्षक की हत्या के मामले में बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम अंजनी कुमार सिंह के न्यायालय में उपस्थित हो अपनी हाजिरी दी तथा उसके उपरांत वे कोर्ट से निकल गये. वहीं इसी मामले में अभियुक्त […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में हुए भाजपा नेता के निजी अंगरक्षक की हत्या के मामले में बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम अंजनी कुमार सिंह के न्यायालय में उपस्थित हो अपनी हाजिरी दी तथा उसके उपरांत वे कोर्ट से निकल गये.

वहीं इसी मामले में अभियुक्त बनाये गये दीनानाथ सिंह व सुधीर कुमार सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता ने समयावेदन प्रस्तुत किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. वहीं इस मामले में सूचक की ओर से उनके अधिवक्ता ने बहस करते हुए कई रूलिंग पेश की. न्यायाधीश ने बहस के लिए अगली तिथि 22 जुलाई निर्धारित की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन