महनार में 16 घर जल कर खाक

महनार : प्रखंड की वासुदेवपुर पंचायत में स्टेट बोडिंग के नजदीक लगी भीषण आग में 16 घर जल कर राख हो गये. इस घटना में लाखों रुपये के सामान जल गये. स्थानीय ग्रामीणों एवं दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया. प्रभावित परिवारों में सत्येंद्र महतो, निरंजन महतो, अरुण महतो, इंद्रजीत महतो, सिंगेश्वर […]
महनार : प्रखंड की वासुदेवपुर पंचायत में स्टेट बोडिंग के नजदीक लगी भीषण आग में 16 घर जल कर राख हो गये. इस घटना में लाखों रुपये के सामान जल गये. स्थानीय ग्रामीणों एवं दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया. प्रभावित परिवारों में सत्येंद्र महतो, निरंजन महतो, अरुण महतो, इंद्रजीत महतो, सिंगेश्वर महतो, कपिलदेव महतो, वीरेंद्र महतो, कृष्णनंदन महतो, चंदन महतो, कुंदन महतो, भोला महतो समेत 16 लोगों के नाम शामिल हैं.
मौके पर अंचलाधिकारी चौधरी राम पहुंचे और घटना का जायजा लिया और तत्काल पीड़ितों के बीच एक-एक हजार रुपये व पॉलीथिन का वितरण किया. शेष राशि एवं अनाज शीघ्र देने की बात कही. वहीं विधायक प्रतिनिधि एवं हरिशंकर सिंह, प्रो. राम लवलीन राय, रामानंद सिंह, श्यामनंदन राय आदि लोगों के द्वारा पीड़ितों के बीच 5-5 किलो चूड़ा, गुड़, गमछा, साड़ी, धोती, थाली, ग्लास आदि का वितरण किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




