आज मांझी तथा रिविलगंज में योगदान देंगे मतदानकर्मी

छपरा (सदर) : 10 चरण में होनेवाले आगामी पंचायत चुनाव में जिले के कुल 24 लाख 22 हजार 995 मतदाता विभिन्न 4580 बूथों पर मतदान करेंगे. इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग से सहमति के बाद जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. वहीं, पहले चरण के लिए मतदानकर्मी […]
छपरा (सदर) : 10 चरण में होनेवाले आगामी पंचायत चुनाव में जिले के कुल 24 लाख 22 हजार 995 मतदाता विभिन्न 4580 बूथों पर मतदान करेंगे. इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग से सहमति के बाद जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
वहीं, पहले चरण के लिए मतदानकर्मी 22 अप्रैल को मांझी तथा रिविलगंज प्रखंड में चुनाव कार्य के लिए योगदान देंगे. इसके लिए प्रखंड स्तर पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा जहां तैयारियां की जा रही हैं. वहीं, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद व एसपी पंकज कुमार राज की देखरेख में विधि व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




