रेल पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ा

Published at :30 Dec 2015 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
रेल पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ा

एकमा : फरार रेल अपराधियों के बीच चलाये गये विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत राजकीय रेल पुलिस के थानाध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी तथा एकमा थानाध्यक्ष श्री चरण राम ने पुलिस बल के साथ सघन छापेमारी कर एकमा के राजू साह, बंटी चौहान तथा संजीत राय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार रेल अपराधियों के […]

विज्ञापन

एकमा : फरार रेल अपराधियों के बीच चलाये गये विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत राजकीय रेल पुलिस के थानाध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी तथा एकमा थानाध्यक्ष श्री चरण राम ने पुलिस बल के साथ सघन छापेमारी कर एकमा के राजू साह, बंटी चौहान तथा संजीत राय को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने गिरफ्तार रेल अपराधियों के पास से एक लैपटॉप, छह मोबाइल तथा एक चाकू बरामद किया है. पुलिस ने इस दौरान छपरा जंकशन पर संदेहास्पद हालत में घूम रहे तेजा तथा सोनी नामक दो अपराधी को धर-दबोचा. रेल थानाध्यक्ष सुशिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार अपराधियों की खोज कई मामलों में कई वर्षों से कर रही थी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफाॅर्म व ट्रेनों में सादे लिबास में पुलिस बल तैनात किये गये है.

उन्होंने यात्रियों से पुलिस को सहयोग करने का आग्रह किया. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय एवं दहशत उत्पन्न हो गया है.
एक लैपटॉप, छह मोबाइल व एक चाकू किया बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन