साहब! पट्टीदार मेरी हत्या करना चाहते हैं

Published at :18 Dec 2015 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
साहब! पट्टीदार मेरी हत्या करना चाहते हैं

नाबालिग ने एसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार छपरा (कोर्ट) : साहब दबंग पट्टीदारों ने मेरे सामने ही मेरी मां को हत्या कर दी और शव को बोरे में भर कर ले गये तथा अब वे मेरी हत्या करने पर तूले हैं. मैं जान बचाने के लिए अपने नाना के घर रह रही हूं, जहां […]

विज्ञापन

नाबालिग ने एसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार

छपरा (कोर्ट) : साहब दबंग पट्टीदारों ने मेरे सामने ही मेरी मां को हत्या कर दी और शव को बोरे में भर कर ले गये तथा अब वे मेरी हत्या करने पर तूले हैं. मैं जान बचाने के लिए अपने नाना के घर रह रही हूं,

जहां भी वे मेरा पीछा कर हत्या करना चाह रहे हैं ताकि मामले में न तो सूचक रहे और ना ही गवाह और साथ ही जमीन भी उनकी हो जाये. उक्त गुहार सारण के पुलिस अधीक्षक से दरियापुर थाना क्षेत्र के बारवे निवासी स्व. प्रभु बैठा की नाबालिग पुत्री पूजा कुमारी ने गुरुवार को उनके समक्ष गुहार लगाते हुए कही. साथ ही उसने एक आवेदन देते हुए न्याय दिलाने की मांग भी की है.

आवेदन में उसने कहा है कि उसके पिता की मौत के बाद उसके पट्टीदारों की बुरी नीयत उसकी जमीन पर गिर गयी और उसे हड़पने के उद्देश्य से उनलोगों ने मेरी मां को डायन बता उसे एक कमरा में बंद कर दिया उसके बाद उसे तथा उसकी बहन को भी उसी कमरे में बंद कर उन दोनों के सामने ही मां की हत्या कर शव को बोरा में बंद कर ले गये और उन दोनों को उसी कमरे में कैद रखा. साहब मैंने ही प्राथमिकी दर्ज करायी है

उस वजह से वे लोग मेरी हत्या कर जमीन व जायदाद हड़पना चाह रहे हैं. मेरी रक्षा करें व न्याय दिलाएं. सारण एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल दरियापुर थानाध्यक्ष को दूरभाष पर त्वरित कार्रवाई करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन