प्रमंडल के 30 अस्पतालों में बढ़ेंगी सुविधाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2015 11:50 PM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : प्रमंडल के 30 अस्पतालों की सेवा व सुविधा की गुणवत्ता में सुधार होगा. इसके लिए क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई ने 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 15 रेफरल अस्पतालों का चयन किया है. चयनित अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा स्वास्थ्य प्रबंधकों को आवश्यक दिशा दे दिया गया है. अस्पतालों की समेकित समीक्षा […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : प्रमंडल के 30 अस्पतालों की सेवा व सुविधा की गुणवत्ता में सुधार होगा. इसके लिए क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई ने 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 15 रेफरल अस्पतालों का चयन किया है.
चयनित अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा स्वास्थ्य प्रबंधकों को आवश्यक दिशा दे दिया गया है. अस्पतालों की समेकित समीक्षा के बाद क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई ने सुधार व विकास की दिशा में यह कदम उठाया है. आम जनों को मानक के अनुरूप बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्देश दिया गया है.
क्या है मामला
क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई ने समेकित रूप से अस्पतालों की सेवा की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि मानक व गुणवत्ता के अनुरूप चिकित्सा सेवा में कमी है, जिसे दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है. बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










