जांच तो हुई, पर नहीं सुधरी व्यवस्था

सीवान : बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर सदर अस्पताल की तीन अधिकारियों की टीम ने जांच की थी. जांच में कई प्रकार की गड़बड़ियां मिली तथा कई डॉक्टर और कर्मी ड्यूटी से गायब मिले. लोगों को लगा कि जिलाधिकारी के इस प्रयास के बाद सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार आयेगा. लेकिन जांच के […]
सीवान : बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर सदर अस्पताल की तीन अधिकारियों की टीम ने जांच की थी. जांच में कई प्रकार की गड़बड़ियां मिली तथा कई डॉक्टर और कर्मी ड्यूटी से गायब मिले. लोगों को लगा कि जिलाधिकारी के इस प्रयास के बाद सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार आयेगा.
लेकिन जांच के दूसरे दिन ही ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला. वही पुराने र्ढे पर डॉक्टर व कर्मचारी ड्यूटी पर लेट आये. सदर अस्पताल का सामान्य ओपीडी, नेत्र ओपीडी, महिला ओपीडी तथा महत्वपूर्ण टीका केंद्र करीब पौने नौ बजे तक बंद था. अस्पताल प्रबंध निशांत सागर करीब आठ बजे सदर अस्पताल पहुंचे तथा अपनी हाजिरी बना निकल गये. लगता है उनको सदर अस्पताल की व्यवस्था से कुछ लेना-देना नहीं. सदर अस्पताल में कौन डॉक्टर व कर्मचारी आये और कौन नहीं, इसको देखने वाला कोई नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










