थाने में ही आपस में भिड़े दो पक्ष

Updated at :16 Jul 2013 1:34 PM
विज्ञापन
थाने में ही आपस में भिड़े दो पक्ष

पानापुर : थाना परिसर में उस वक्त अजीबोगरीब नजारा उत्पन्न हो गया, जब न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे दो अलग-अलग पक्ष के लोग आपस में ही भिड़ गये. हाथापाई पर उतारू दोनों पक्षों को वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे अलग करते हुए शांत कराया जानकारी के अनुसार, पानापुर नहर पर ताड़ी बेच रहे दो किशोर […]

विज्ञापन

पानापुर : थाना परिसर में उस वक्त अजीबोगरीब नजारा उत्पन्न हो गया, जब न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे दो अलग-अलग पक्ष के लोग आपस में ही भिड़ गये. हाथापाई पर उतारू दोनों पक्षों को वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे अलग करते हुए शांत कराया

जानकारी के अनुसार, पानापुर नहर पर ताड़ी बेच रहे दो किशोर अजय नट एवं सरोज नट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गये. बाद में उनके अभिभावक भी इसमें शामिल हो गये. देखते-ही-देखते गाली-गलौज के साथ जम कर मारपीट भी शुरू हो गयी.

मारपीट में धर्मेद्र नट एवं सरोज नट दोनों घायल हो गये. बाद में दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने में पहुंचे थे. हालांकि वहां भी आमने-सामने आये दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. उन्हें पुलिसकर्मियों ने डांट-फटकार कर शांत कराया तथा दोनों पक्षों से लिखित शिकायत देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन